ब्यावर में नकली पान मसाला फैक्ट्री का बड़ा भंडाफोड़: नामी ब्रांड के नाम पर बन रहे थे नकली उत्पाद, 4 आरोपी गिरफ्तार

रजनीगंधा, तनसेन और तुलसी जर्दा के हजारों नकली पाउच जब्त, 4 मशीनें और 2 लग्जरी वाहन भी पुलिस ने किए सीज

✍️ वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश बोराणा ब्यावर। राजस्थान के ब्यावर जिले में आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले एक बड़े नकली पान मसाला गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जिला स्पेशल टीम और ब्यावर सदर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक अवैध फैक्ट्री का खुलासा हुआ, जहां प्रसिद्ध कंपनियों के नाम से नकली … Read more

जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी का सोजत चिकित्सालय पर औचक निरीक्षण

मरीजों से सीधे जाना हाल, चिकित्सा सुविधाओं का लिया फीडबैक; अस्पताल प्रशासन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सोजत सिटी, 12 जून। आमजन को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने गुरुवार को सोजत सिटी स्थित जिला राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर … Read more

सुसाइड मामलों में राजस्थान 9वें स्थान पर पहुंचा, हर दिन करीब 17 लोग दे रहे जान

देशभर में सालभर में 1.70 लाख से अधिक लोगों ने आत्महत्या की, महाराष्ट्र पहले, तमिलनाडु दूसरे और मध्यप्रदेश तीसरे स्थान पर

जयपुर। देश में आत्महत्या के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। हालिया रिपोर्ट के अनुसार आत्महत्या के मामलों में राजस्थान देश में नौवें स्थान पर पहुंच गया है। आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में रोजाना औसतन करीब 17 लोग आत्महत्या कर अपनी जान गंवा रहे हैं, जो समाज और प्रशासन दोनों के … Read more